ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, करीब एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल

KAIMUR: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के तुर्की गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं। एक पक्ष से 9 लोग त

बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, करीब एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के तुर्की गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं। एक पक्ष से 9 लोग तो दूसरे पक्ष से 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया।


बताया जाता है कि लड़ाई में लाठी डंडा के साथ-साथ धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया। जिससे एक साथ कई लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची कुदरा थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। एक पक्ष के छवि कुमार ने बताया बकरी के विवाद को लेकर बच्चों में झगड़ा चल रहा था। हम लोग बीच-बचाव करने गए तब दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा और तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में हमलोगों की तरफ से करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कुदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया तुर्की गांव में दो पक्षों में झगड़ा होने की बात सामने आई है। थाना पर पांच लोग आए थे सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। डायल 112 की गाड़ी मौके पर जाकर मामले की जांच कर रही है। धारदार हथियार और लाठी डंडा से झगड़ा किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता