ब्रेकिंग
PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी की रैली में जा रहे हैं वैशाली? पटना समेत 6 जिलों का रूट चार्ट जारी, जानें कहां होगी पार्किंग और किस रास्ते से पहुंचेंगे✦Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी की रैली में जा रहे हैं वैशाली? पटना समेत 6 जिलों का रूट चार्ट जारी, जानें कहां होगी पार्किंग और किस रास्ते से पहुंचेंगे✦Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार

अयोध्या फैसले को लेकर बिहार में भी हाई अलर्ट, राजधानी पटना समेत सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

PATNA : अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पहले बिहार में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पटना समेत सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। राज्य के डीजीपी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पहले बिहार में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पटना समेत सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव से सीएम नीतीश ने बातचीत की है और पूरे राज्य में चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने कहा कि राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को लेकर सभी अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे वाले असमाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीजी ने कहा है कि सभी डीएम और एसएसपी-एसपी को निर्देश दिया गया है कि संवेदनशील जगहों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखें।  शांति भंग करने वालों के साथ सख्ती से निपटने का निर्देश दिए गया है।

राजधानी पटना में हाई अलर्ट का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। पटना जंक्शन, महावीर मंदिर, डाक बंगला चौराहा, इनकम टैक्स गोलंबर सहित सभी प्रमुख जगह पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्य के आला अधिकारियों से सुरक्षा और अलर्ट को लेकर पल पल का अपडेट ले रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह पटना लौटने के साथ ही नीतीश कुमार अधिकारियों के साथ तत्काल एक समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें हाई अलर्ट को लेकर फीडबैक लेने के बाद वह आवश्यक निर्देश देंगे।

टैग्स