ब्रेकिंग
बिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुएसम्राट सरकार का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज की तो लगेगा गुंडा एक्ट, कैबिनेट की बैठक में नये कानून को मिली मंजूरीBihar News: पंचायतों के परिसीमन को लेकर जारी हुआ बड़ा आदेश, पंचायती राज विभाग ने जारी की 13 बिंदुओं वाली नई गाइडलाइनमुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की घर में घुसकर हत्यामोतिहारी में 86 किलो गांजा बरामद, पुलिस का ड्रग्स माफिया पर बड़ा प्रहार, एक तस्कर गिरफ्तारबिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुएसम्राट सरकार का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज की तो लगेगा गुंडा एक्ट, कैबिनेट की बैठक में नये कानून को मिली मंजूरीBihar News: पंचायतों के परिसीमन को लेकर जारी हुआ बड़ा आदेश, पंचायती राज विभाग ने जारी की 13 बिंदुओं वाली नई गाइडलाइनमुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की घर में घुसकर हत्यामोतिहारी में 86 किलो गांजा बरामद, पुलिस का ड्रग्स माफिया पर बड़ा प्रहार, एक तस्कर गिरफ्तार

EOU की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू खनन मामले में मृत्युंजय कुमार सिंह और वकील प्रसाद के ठिकानों पर छापा

PATNA : बिहार में बालू के अवैध खनन से कमाई करने वाले अफसरों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बालू के अवैध खनन मामले में दो अफसरों

EOU की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू खनन मामले में मृत्युंजय कुमार सिंह और वकील प्रसाद के ठिकानों पर छापा
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में बालू के अवैध खनन से कमाई करने वाले अफसरों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बालू के अवैध खनन मामले में दो अफसरों के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी जारी है. 


पटना के तत्कालीन मोटरयान निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह और वकील प्रसाद के ठिकानों पर छापा पड़ा है. अवैध बालू खनन के मामले को लेकर छापेमारी की गई है. विक्रम के तत्कालीन अंचलाधिकारी वकील प्रसाद सिंह के पटना गोलारोड और रोहतास आवास पर छापा पड़ा है. वहीं मृत्युंजय कुमार सिंह के पटना और औरंगाबाद आवास पर छापेमारी चल रही है.


दोनों अफसरों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है. अब तक की जांच में डीटीओ मृत्युंजय कुमार सिंह के पास ज्ञात स्रोत से 500 प्रतिशत से अधिक जबकि सीओ वकील प्रसाद सिंह के पास 84 प्रतिशत से अधिक आय मिलने के प्रमाण हाथ लगे हैं.


बता दें कि बालू के धंधे से अवैध कमाई करने वाले दो सरकारी सेवकों के खिलाफ बिहार और झारखंड के कम से कम चार शहरों में अलग-अलग ठिकानों पर आर्थिक अपराध अनुसंधान ईकाई (ईओयू) का छापा पड़ गया है.  ईओयू की टीम ने मंगलवार की सुबह बिहार की राजधानी पटना, झारखंड की राजधानी रांची के साथ ही औरंगाबाद और रोहतास में भी छापा मारा है.

टैग्स