ब्रेकिंग
बिहार में इस बाइपास निर्माण को मिली बड़ी मंजूरी, 10,351 लाख की लागत से बनेगी 12.60 किमी लंबी सड़क; इन लोगों की राह होगी आसानबिहार में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पिता भी गंभीर रूप से घायलमुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंडBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानबिहार में इस बाइपास निर्माण को मिली बड़ी मंजूरी, 10,351 लाख की लागत से बनेगी 12.60 किमी लंबी सड़क; इन लोगों की राह होगी आसानबिहार में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर में डॉक्टर की मौत, पिता भी गंभीर रूप से घायलमुजफ्फरपुर में चल रहा था साइबर ठगी का बड़ा खेल, निशाने पर थे ब्रिटेन के लोग; पुलिस की दबिश में पकड़ा गया मास्टरमाइंडBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लान

Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

Road Accident: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार को बारुण थाना क्षेत्र के मुंशी बिगहा के समीप हुआ।

Road Accident
सड़क हादसा
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Road Accident: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार को बारुण थाना क्षेत्र के मुंशी बिगहा के समीप हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही चीख-पुकार मच गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब ऑटो में सवार लोग किसी पारिवारिक काम से यात्रा कर रहे थे। उसी दौरान एक बेकाबू ट्रक ने सामने से आ रहे ऑटो में सीधी टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, औरंगाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


इस हादसे में जान गंवाने वाली तीनों महिलाओं की पहचान हो चुकी है। मृतकों की पहचान सासाराम नगर थाना क्षेत्र के 60 वर्षीय फुलेसरी देवी, अठनवां गांव निवासी 55 वर्षीय सीता देवी और चेनारी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी ननक देवी शामिल हैं। 


सभी महिलाएं एक ही परिवार की परिचित थीं और आपसी संबंध में जुड़ी हुई थीं। वहीं, घायल हुए लोगों में सीताराम साह, निवासी मरवा गांव, दिनारा थाना क्षेत्र। मालती देवी, निवासी छोटी नटवार गांव, नटवार थाना क्षेत्र के है और अन्य चार व्यक्ति जिनकी पहचान जारी है, सभी सदर अस्पताल में भर्ती हैं।