ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिर बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहरहड़ताली CO का सरेंडर...बिना शर्त वापस लौटे, तब सम्राट सरकार ने दिखाई नरमी...निलंबित सभी 47 अंचलाधिकारियों को किया निलंबन मुक्त पटना में पूर्व मंत्री के आवास के पास नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंकापिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेकर ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकले निशांत कुमार, जानिए.. क्या बोले?दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री से मिले सीएम सम्राट चौधरी, अमित शाह के साथ आज अहम बैठकमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिर बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहरहड़ताली CO का सरेंडर...बिना शर्त वापस लौटे, तब सम्राट सरकार ने दिखाई नरमी...निलंबित सभी 47 अंचलाधिकारियों को किया निलंबन मुक्त पटना में पूर्व मंत्री के आवास के पास नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंकापिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेकर ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकले निशांत कुमार, जानिए.. क्या बोले?दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री से मिले सीएम सम्राट चौधरी, अमित शाह के साथ आज अहम बैठक

बिहार में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 255 लीटर विदेशी शराब जब्त

Bihar News: तालाब किनारे एक झोपड़ी… जहां बाहर से सब सामान्य दिखता था, लेकिन अंदर चल रहा था बड़ा खेल। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई ने इस राज से पर्दा उठा दिया और इलाके में हड़कंप मच गया।

बिहार में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 255 लीटर विदेशी शराब जब्त
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के रतवार बिगहा गांव से सामने आया है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक झोपड़ी में चल रही अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग हैरान हैं कि इतने बड़े स्तर पर यह काम लंबे समय से चल रहा था।


जानकारी के अनुसार, पुलिस को 2 मई की देर रात करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि गांव के पास तालाब किनारे एक झोपड़ी में चोरी-छिपे शराब बनाई जा रही है और वहीं से इसकी सप्लाई भी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए ओबरा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी।


हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बावजूद पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद कर ली। छापेमारी के दौरान कुल 852 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिनमें हर बोतल 300 एमएल की है। कुल मिलाकर करीब 255.6 लीटर तैयार शराब जब्त की गई। इसके अलावा दो गैलन में लगभग 100 लीटर स्पिरिट भी मिला, जिसका इस्तेमाल शराब बनाने में किया जा रहा था।


इतना ही नहीं, मौके से करीब 500 खाली प्लास्टिक बोतलें, 500 काले रंग के ढक्कन, 300 स्टीकर और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। इन सामानों से साफ होता है कि यहां सिर्फ शराब की सप्लाई ही नहीं, बल्कि उसे तैयार कर पैकिंग करके बाजार में भेजने का पूरा नेटवर्क चल रहा था।


पुलिस ने इस मामले में ओबरा थाना कांड संख्या 171/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित खबरें