ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जामकर काटा बवाल

AURANGABAD : औरंगाबाद जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. पहली घटना औरंगाबाद-डाल्टेनगंज NH-139 के पास की बताई ज

अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जामकर काटा बवाल
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. पहली घटना औरंगाबाद-डाल्टेनगंज NH-139 के पास की बताई जा रही है जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. इस जोरदार टक्कर के बाद एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. 


इधर दूसरी घटना बारुण के NH2 की है जहां  एक पिकअप वैन की टक्कर से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. दोनों घटनाओं में मृतकों की पहचान नेगा विगहा गांव निवासी गिजेंद्र सिंह के 19 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार सिंह और मांडू के अलाउद्दीन अंसारी के पुत्र सरफराज आलम के रूप में की गई है. 


दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने सड़क जामकर खूब बवाल काटा है. बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ. बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.