ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

औरंगाबाद सदर अस्पताल के गार्ड ने मरीज को पीटा, मची अफरा-तफरी

AURANGABAD: औरंगाबाद सदर अस्पताल उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब सुरक्षा में तैनात गार्ड ने एक मरीज की जमकर पिटाई कर डाली। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी।

 औरंगाबाद सदर अस्पताल के गार्ड ने मरीज को पीटा, मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद सदर अस्पताल उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब सुरक्षा में तैनात गार्ड ने एक मरीज की जमकर पिटाई कर डाली। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि पटना से आए हड्डी के प्रख्यात डॉक्टर उदय प्रकाश सदर अस्पताल के नशामुक्ति केंद्र में मरीजों को देख रहे थे। काफी भीड़ होने के कारण अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 


तभी लाइन में लगे एक व्यक्ति की अस्पताल के गार्ड से तू-तू-मैं-मैं हो गई। जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने मरीज की पिटाई कर दी। इस दौरान लाइन में लगी एक महिला गार्ड के धक्के से गिर पड़ी। उसे भी चोट आई है।  युवक ने गार्ड का विरोध किया था जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी गयी। युवक का आरोप था कि वो कई घंटो से लाइन में लगा है और गार्ड पैसे लेकर अन्य मरीज को डॉक्टर के चैम्बर में जाने दे रहे थे। 


इस बात का विरोध युवक ने किया तो गार्ड को गुस्सा आ गया और उसने युवक की जमकर पिटाई कर डाली। हड्डी के पटना के प्रख्यात डॉक्टर उदय प्रकाश सप्ताह में मात्र दो दिन ही सदर अस्पताल आते है और उनसे दिखाने के लिए मरीजों की काफी भीड़ उमड़ती है आज इसी क्रम में यह घटना हुई।


टैग्स