ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: पहली मरी, दूसरी भागी फिर तीसरी बीवी का कर दिया मर्डर, सबूत मिटाने के लिए ऐसा काम

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद से अजीब से मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा शख्स की कहानी अजीबोगरीब है. शख्स की पहली बीवी की मौत हो गई. दूसरी बहनोई संग भाग गयी. वही तीसरी बीवी की

बिहार: पहली मरी, दूसरी भागी फिर तीसरी बीवी का कर दिया मर्डर, सबूत मिटाने के लिए ऐसा काम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
4 मिनट

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद से अजीब से मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा शख्स की कहानी अजीबोगरीब है. शख्स की पहली बीवी की मौत हो गई. दूसरी बहनोई संग भाग गयी. वही तीसरी बीवी की उसी शख्स ने हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को भी जला दिया. मामला औरंगाबाद के गोह प्रखंड में उपहारा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव का है और शख्स का नाम सुबेलाल पासवान है. सुबेलाल पर आरोप है कि उसने दहेज के लिए साजिश के तहत अपनी तीसरी बीवी चंद्रावती देवी की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने की नियत से शव को जला दिया. मामले में पुलिस मृतका की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 


उपहारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि थाना में दिए गए आवेदन में पटना जिले के सिंगोड़ी थाना क्षेत्र के जानपुर गांव निवासी भगवान दयाल पासवान की पत्नी कुसमी देवी ने कहा है कि उन्होने अपनी पुत्री चंद्रावती कुमारी की शादी 4 साल पहले हिंदू रीति रिवाज के साथ सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर की थी. आरोप है कि शादी के बाद से पति दहेज को लेकर उसका पति उसे लगातार मारता-पीटता और प्रताड़ित करता रहता था. इसी बात को लेकर  पति सुबेलाल पासवान ने गुरूवार को पत्नी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया. मामले में पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.


बताया जा रहा है पहले भी एक पत्नी की हुई थी मौत, दूसरी ने साथ छोड़ा, तीसरी की हुई हत्या-घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। लोगो का कहना है कि पहले भी एक पत्नी की मौत हुई थी. दूसरी ने साथ छोड़ा था. तीसरी की हत्या हुई. हत्या आरोपी सूबेलाल पासवान की पहली शादी 2002 में गोह मुख्यालय के पुनदौल निवासी गया पासवान की पुत्री लालती देवी से हुई थी. लालती देवी से एक पुत्री प्रीति कुमारी का जन्म 2003 में हुआ था. उसके बाद अचानक उसकी मौत 2004 में हो गई थी. आरोपी सूबे लाल ने पहली पत्नी मरने के पश्चात दूसरी शादी गोह के तेयाप गांव निवासी जलेंद्र पासवान की पूत्री ममता कुमारी से की थी. शादी के कई महीने बाद आरोपी सूबे लाल ने अपनी पत्नी ममता कुमारी को गुजरात के दमन में रखने लगा. वहां एक निजी कंपनी में काम कर अपनी पत्नी के साथ रहता था. वहां भी पत्नी के साथ मारपीट करता था. पत्नी तंग आकर अपने बहनोई के भाई के साथ भाग कर चली गई. उसके बाद आरोपी ने  तीसरी शादी 2018 में  पटना जिले के सिंगोड़ी थाना क्षेत्र के जानपुर गांव निवासी भगवान दयाल पासवान की पुत्री चन्द्रावती कुमारी के  साथ की. सामर्थ्य के अनुसार उसे दान दहेज भी मिला लेकिन आरोप है कि दहेज लोभी पति ने एक साजिश के तहत चंद्रावती की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने को लेकर शव को जला दिया.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता