ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

Bihar Road Accident : मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा,मौके पर हुई मौत

Bihar Road Accident: बिहार के औरंगाबाद में एक बुजुर्ग को मॉर्निंग वॉक के दौरान ट्रक ने रौंद दिया. मौके पर ही बुजुर्ग की मौत तड़पकर हो गयी.

Bihar Road Accident:
सड़क हादसे में मौत
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार में सड़क हादसे मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता ही जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंद डाला है। जिससे उसकी मौत हो गई। 


जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद शहर के रामाबांध बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के ही न्यू एरिया मुहल्ला निवासी जगदीश राम के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मल्लूकि बिगहा गांव का रहने वाला है। यह घटना शनिवार की सुबह की है। 


बताया जा रहा है कि, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि जगदीश राम अपने घर से शनिवार की सुबह रामाबांध बस स्टैंड तरफ पैदल टहलने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक उन्हें रौंदती हुई निकल गई। हालांकि इस घटना में घटनास्थल पर ही वृद्ध की तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।


इधर, इस मामले में नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अस्पताल प्रबंधक ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को भी दी।सूचना पर नगर थाना के दारोगा चंदन दास सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।