ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

महज 1 हज़ार रुपए के लिए बेटे के सामने बाप को चाकू गोदकर हत्या, इलाके में मचा हड़कप

AURANGABAD : बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या से जुड़े हुए मामले सामने नही

महज 1 हज़ार रुपए के लिए बेटे के सामने बाप को चाकू गोदकर हत्या, इलाके में मचा हड़कप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या से जुड़े हुए मामले सामने नहीं आता है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां किसान की महज 1 हजार रुपए के लिए चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के माली थाना क्षेत्र में एक किसान की महज 1 हजार रुपए के लिए चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान माली थाना क्षेत्र के गोटीडीह गांव निवासी विनय कुमार के रूप में की गई है। किसान विनय कुमार अपने पुत्र सागर कुमार के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी बीच 3 की संख्या में आये अपराधियों ने उससे बकाया 1 हजार रुपए वापस मांगे। पैसों पर हुए वाद-विवाद के बाद अपराधियों ने उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी। 


वहीं, इस घटना का चश्मदीद गवाह मृतक का पुत्र सागर  ने बताया कि वह अपने पिताजी के साथ खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान टोना गांव के लोग आए और बकाए पैसे की मांग की। उसी दौरान उनलोगों से  बहस हुई और उनके द्वारा चाकू से गोदकर घायल कर दिया गया। उसने पिता को बचाने की कोशिश की, तो उसकी भी पिटाई की गई। 


इधर, इस मामले में औरंगाबाद एसपी हृदयकांत ने बताया कि मृतक का आरोपी के साथ विवाद चल रहा था। उसी विवाद के कारण चाकू गोदकर उसकी हत्या की गई।  दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।  फिलहाल माली थानाध्यक्ष गांव पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।