ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

घर के बाहर सो रहे टोला सेवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मातम का माहौल

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक टोला सेवक की हत्या गोली मारकर कर दी गयी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया गया है।

घर के बाहर सो रहे टोला सेवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां  एक टोला सेवक की हत्या गोली मारकर कर दी गयी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


दरअसल, औरंगाबाद में अपराधियों ने एक टोला सेवक की हत्या गोली मारकर कर दी। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। यह घटना जिले के देव प्रखंड के ढिवरा थाना के पक्का पर गांव की बताई जा रही है। जहां बीती रात एक टोला सेवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह टोला सेवक घर के बाहर सो रहा है तभी इस हत्याकांड को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान श्रवण भुइंया के रूप में की गयी है। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और घटना के कारणों की जांच कर रही है।  मृतक की पहचान श्रवण भुइंया के रूप में हुई है। अपराधियों ने उसके सर में गोली मारी है। 


उधर, टोला सेवक श्रवण भुइंया (उम्र 52 वर्ष )घर के बाहर सोया हुआ था तभी अज्ञात अपराधियों के द्वारा रात्रि में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। इधर सुचना मिलते ही ढिबरा थानाध्यक्ष रितेश कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में पुलिस जुट गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पक्का गांव में श्रवण भुइंया नामक टोला सेवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के लिए शव औरंगाबाद भेज दिया गया है। इधर घटना के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग की चर्चा लोगों के बीच है।