ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर, महिला समेत 3 की मौत

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। बताया जाता है कि दो बाइक की सीधी टक्कर मे

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर, महिला समेत 3 की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। बताया जाता है कि दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन की जान गई है। इस हादसे में एक नवजात शिशु घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। 


घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के तमसी मोड़ के पास की है जहां इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मृतकों की पहचान नवीनगर के बरूना के रहने वाले अनुज साव की पत्नी मीना देवी, निकेश विश्वकर्मा और झरी बलथर के रहने वाले टिंकू विश्वकर्मा के रूप में हुई है।


बताया जाता है कि निकेश अपने रिश्तेदार टिंकू के साथ बाइक से नवीनगर से अंबा की ओर आ रहे थे तभी अंबा की ओर से मनोज अपनी भाभी मीना के साथ बाइक से घर जा रहे थे। मीना की गोद में एक नवजात शिशु भी था। तभी अचानक तमसी मोड़ के पास दोनों बाइक की आपस में टक्कर हो गयी। इस हादसे में मीना देवी सहित 3 लोगों को मौत हो गयी जबकि नवजात शिशु इस हादसे में घायल हो गया।

टैग्स