ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

दिल्ली कोचिंग हादसे में बिहार की बेटी तान्या की गई जान, मौत से सदमें में परिवार

AURANGABAD: दिल्ली के राजेन्द्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर की बेसमेंट में पानी भरने के कारण शनिवार की रात तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन छात्रों में शामिल एक छात्र तान्या बिहार

दिल्ली कोचिंग हादसे में बिहार की बेटी तान्या की गई जान, मौत से सदमें में परिवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: दिल्ली के राजेन्द्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर की बेसमेंट में पानी भरने के कारण शनिवार की रात तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन छात्रों में शामिल एक छात्र तान्या बिहार के औरंगाबाद स्थित नवीनगर की रहने वाली थी। वह पिछले डेढ साल से दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी लेकिन इस हादसे में उसकी जान चली गई। 


इस हादसे के बाद पूरा परिवार सदमें में है। परिजनों को घटना की जानकारी समाचार चैनल पर मिली। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने दिल्ली में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया तो पता चला की कोचिंग के बेसमेंट में पानी में डूबकर तान्या की मौत हो गई है। 24 वर्षीय तान्या नवीनगर के मस्जिद गली में रहने वाले विजय सोनी की बेटी थी।


तान्या के पिता इंजीनियर हैं और अपनी पत्नी के साथ तेलंगाना में रहते हैं। गांव में उनके पैतृक आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। परिजन बताते हैं कि तान्या पढ़ने में कापी तेज थी। उसकी लगन को देखकर परिजनों को आशा थी कि वह यूपीएससी में सफलता जरूर हासिल करेगी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। घटना की जानकारी मिलने के बाद तान्या के माता-पिता और परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।