ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

दरभंगा के बाद अब मधुबनी और औरंगाबाद में इंटरनेट बैन, इस समय तक सोशल मीडिया के यूज़ पर लगी रोक

MADHUBANI / AURANGABAAD : दरभंगा के बाद अब मधुबनी और औरंगाबाद में इंटरनेट बैन कर दिया गया है। ये रोक मधुबनी में रविवार शाम 4 बजे तक और औरंगाबाद के हसपुरा में रविवार रात 10 बजे तक ज

दरभंगा के बाद अब मधुबनी और औरंगाबाद में इंटरनेट बैन, इस समय तक सोशल मीडिया के यूज़ पर लगी रोक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHUBANI / AURANGABAAD : दरभंगा के बाद अब मधुबनी और औरंगाबाद में इंटरनेट बैन कर दिया गया है। ये रोक मधुबनी में रविवार शाम 4 बजे तक और औरंगाबाद के हसपुरा में रविवार रात 10 बजे तक जारी रहेगी। यह रोक तत्काल प्रभाव से लागू होगा। हालांकि, यह रोक एहतियातन लगाई गई है। इसको लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी किया है। 


दरअसल, गृह विभाग ने मुधबनी जिला और औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। यह रोक प्रभावी हो गई है, जो रविवार को खत्म होगी। इसको लेकर संबंधित जिलों के डीएम-एसपी की अनुशंसा पर  आदेश भी जारी कर दिया है। विभागीय आदेशानुसार मधुबनी में रविवार शाम चार बजे तक इंटरनेट पर रोक जारी रहेगी।


वहीं, औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड में रविवार रात 10 बजे तक इंटरनेट पर रोक प्रभावी रहेगी। इसके पहले दरभंगा जिले में 27 जुलाई से ही इंटरनेट सेवा बाधित है, जो रविवार शाम चार बजे तक प्रभावी रहेगी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ के आदेश से मधुबनी और औरंगाबाद के हसपुरा में ऐहतियातन इंटरनेट मीडिया पर रोक लगाई गई है। इस दौरान फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप, वीचैट, स्नैपचैट, टेलीग्राम समेत दो दर्जन से अधिक वेबसाइट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।


आपको बताते चलें कि, गृह विभाग को ऐसी सूचना व जानकारी मिली है कि कुछ असामाजिक तत्व मधुबनी और हसपुरा में इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल अफवाह और आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार कर सकते हैं। इसलिए इन दोनों जगहों पर सोशल मीडिया के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। इससे पहले दरभंगा में 2एक धर्म विशेष का झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद कई इलाकों भी विवाद हो चुका है। जिसके चलते जिले में इंटरनेट बंद किया गया। ,