ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

साइकिल से खाद लेकर घर जा रहे युवक को भतीजे ने मारी गोली, परिवार में दहशत का माहौल

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सा

साइकिल से खाद लेकर घर जा रहे युवक को भतीजे ने मारी गोली, परिवार में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां साइकिल से खाद लेकर घर जा रहे युवक को भतीजे ने गोली मारकर घायल कर दिया। उसके बाद घायल युवक को  सदर अस्पताल लाया गया। उसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड के केराप गांव स्थित पुल के नीचे साइकिल से खाद लेकर घर जा रहे एक 40 वर्षीय युवक को भतीजे ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के ही लभरी गांव निवासी सतलाल यादव के पुत्र विजय यादव के रूप में हुई है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। 


वहीं, इस घटना को लेकर विजय यादव ने बताया की वह अपने घर से रफीगंज बाजार खाद लेने गया था। साइकिल से खाद लेकर वापस घर लौट रहा था।  जैसे ही विजय केराप गांव स्थित पुल के नीचे से पार करने लगा, तभी उसके दोनों भतीजे लाठी-डंडे व लेकर पहुंचा। आवेश में दोनों भाइयों ने विजय को लाठी से मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद कंधे पर गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. घटना को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए। 


उधर, चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की सूचना परिजनों को दी।सूचना पर बदहवास परिजन पहुंचे और जख्मी विजय को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पता चला कि सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी विजय को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया।