ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

BJP कार्यकर्ता पर पुलिस के एक्शन से भड़के MLC, बोले.. थानाध्यक्ष की वर्दी उतार देंगे

AURANGABAD : औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों सड़क जाम करने और शराब पीने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के कासमा मंडल के महामंत्री शिवनारायण साव को गिरफ्तार कर लिया था. इस

BJP कार्यकर्ता पर पुलिस के एक्शन से भड़के MLC, बोले.. थानाध्यक्ष की वर्दी उतार देंगे
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों सड़क जाम करने और शराब पीने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के कासमा मंडल के महामंत्री शिवनारायण साव को गिरफ्तार कर लिया था. इस गिरफ्तारी के बाद बीजेपी एमएलसी राजन सिंह थाने के बाहर धरना पर बैठ गए और वहां उन्होंने थानाध्यक्ष को कुछ ऐसा कह दिया जिस वजह से वो विवादों के घेरे में आ गए हैं. राजन सिंह के उस बयान का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 


राजन सिंह ने अपने प्रदर्शन के दौरान रफीगंज थानाध्यक्ष पर भड़कते हुए कहा कि थानाध्यक्ष होश में आओ. यह सुशासन की सरकार है, हमारी सरकार है. कार्यकर्ता पर बर्बारता करोगे और अपमान करोगे तो वर्दी उतार देंगे. इस धरने में भाजपा के और भी कई नेता मौजदू थे. राजन सिंह पुलिस की कार्रवाई से काफी गुस्से में थे. उन्होंने कहा कि जिस तरह से बर्बारता की गई है. वह बर्दाश्त लायक नहीं है. थानाध्यक्ष को हटना पड़ेगा. आप थाना के थानाध्यक्ष हैं, मालिक नहीं है. आप कार्यकर्ता के सेवक हैं. कार्यकर्ता पर लाठीचार्ज करना गलत है. 


राजन सिंह का यह बयान वाला ऑडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो थानाध्यक्ष की वर्दी उतारने की बात कह रहे हैं. हालांकि फर्स्ट बिहार उस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.

टैग्स