ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार : तेज रफ़्तार वाहन ने तीन लोगों को रौंदा, दो की हुई मौत; एक की हालत नाजुक

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता ही जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो

बिहार : तेज रफ़्तार वाहन ने तीन लोगों को रौंदा, दो की हुई मौत; एक की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता ही जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अनियंत्रित वाहन ने तीन को रौंद डाला है। इस घटना में मौके पर दो की हुई मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मदनपुर के रफीगंज शिवगंज पथ पर गुरुवार की देर रात अनियंत्रित वाहन ने तीन को रौंद दिया। इस हादसे में दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों की पहचान रामस्वरूप यादव के 23 वर्षीय पुत्र रवि कुमार और रामाशीष यादव के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है, जबकि घायल की पहचान ऋतिक कुमार के रूप में की गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार ऋतिक और नीतीश रफीगंज से अपने बाइक से घर वाजिदपुर लौट रहे थे। इस दौरान अमीर बिगहा मोड़ के पास दोनों की मुलाकात उनके ही गांव वाजिदपुर के रवि से हुई और तीनों ने बाइक रोकी और सड़क किनारे बात करने लगे। इसी दौरान शिवगंज की तरफ से तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर तीनों को रौंद दिया। 


उधर, इस सड़क हादसे में रवि और नीतीश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने रवि और नीतीश को मृत घोषित कर दिया, जबकि हादसे में बेहद गंभीर रूप से घायल ऋतिक को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने  ऋतिक की हालत गंभीर बताया है।