ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: सड़क हादसे में महिला की मौत, एक घायल

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। घटना औरंगाबाद मुख्य पथ एन एच 139 पर मखमुलपुर बड़का बिगहा के पास की है। यहां अज्ञात पिकअप वाहन ने महिला को

बिहार: सड़क हादसे में महिला की मौत, एक घायल
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। घटना औरंगाबाद मुख्य पथ एन एच 139 पर मखमुलपुर बड़का बिगहा के पास की है। यहां अज्ञात पिकअप वाहन ने महिला को धक्का मार दिया। घटना की चपेट में आई महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। 



मृतका की पहचान मखमुलपुर के रहने वाले महेश चौधरी की 35 साल की पत्नी सूर्यमणि देवी के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक केरा गांव का रहने वाला है। घटना के बाद उसे दाउदनगर के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ महिला और युवक सड़क के किनारे खड़े थे। अचानक पटना रोड की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन ने धक्का मार दिया। घटना के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। इस हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। 



घटना के बाद परिजनों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद राजस्व पदाधिकारी सह सीओ मनोज कुमार गुप्ता और दाउदनगर थाना की पीएसआई गीता कुमारी मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से हटाया। वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया है। 

टैग्स