ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पंचायत चुनाव : बहू बन गई ससुर की पत्नी, वोट डालने गई तो हुआ खुलासा

AURABGABAD : बिहार में 11 चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह से हो रहा है. दूसरे चरण में बिहार के 34 जिलों के 48 प्रखंडों के 9,886 मतदान केंद्रों प

पंचायत चुनाव : बहू बन गई ससुर की पत्नी, वोट डालने गई तो हुआ खुलासा
First Bihar
3 मिनट

AURABGABAD : बिहार में 11 चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह से हो रहा है. दूसरे चरण में बिहार के 34 जिलों के 48 प्रखंडों के 9,886 मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. मतदान के बीच बिहार के औरंगाबाद जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है.


घटना औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड की है. यहां राजपुर पंयायत के राजपुर स्थित बुथ संख्या-53 पर पहुंची एक महिला को मतदानकर्मियों ने इसलिए वोट देने से रोक दिया क्योंकि उसके वोटर स्लिप पर पति के जगह उसके ससुर का नाम दिया हुआ था. ये खेल बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के दूसरे चरण में हुआ है.


मतदान से वंचित महिलाओं में ऐसी ही एक महिला ने अपना दर्द हमसे साझा किया. पीड़िता पूनम सिंह ने बताया कि वह मतदान करने जब राजपुर पंयायत के राजपुर स्थित बुथ संख्या-53 पर पहुंची तो उसे जो मतदान पर्ची मिली. उस पर उसका नाम भारती देवी लिखा मिला. तस्वीर उसी की ही लगी मिली. लेकिन पर्ची में महिला के ससुर मधुसूदन सिंह को ही उसका पति बना दिया गया. जबकि वास्तविकता यह है कि उनके पति ओमशंकर सिंह है.


इस स्थिति में महिला ने अपना आधार कार्ड दिखाते हुए सही नाम से वोट देने की मतदान कराने में लगे अधिकारियों से गुजारिश की लेकिन उसकी बात को दरकिनार कर दिया गया. लिहाजा महिला मतदान करने से वंचित रह गई.


इस बूथ पर कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन कराने का निर्देश भी पूरी तरह बेअसर दिखा. न मतदाताओं के चेहरे पर कही मास्क दिखा. न मतदानकर्मियों और न ही चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और न ही बूथों की सुरक्षा और मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में लगे पुलिसकर्मियों के चेहरों पर ही मास्क दिखा. हालांकि चुनाव कार्य में लगे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी चुनाव को लेकर किए गये प्रबंधों पर ही बात करते रहे.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता