ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में 'हॉट' वेदर, औरंगाबाद में पोलिंग ऑफिसर की अचनाक खराब हुई तबीयत

AURANGABAD : बिहार में मतदान का पहला चरण चल रहा है। लोग घरों से निकल कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मौसम ने भी अपना पारा चढ़ा रखा है। ऐसे में भीषण गर्मी पड़ने

बिहार में 'हॉट' वेदर, औरंगाबाद में पोलिंग ऑफिसर की अचनाक खराब हुई तबीयत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में मतदान का पहला चरण चल रहा है। लोग घरों से निकल कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मौसम ने भी अपना पारा चढ़ा रखा है। ऐसे में भीषण गर्मी पड़ने की वजह से औरंगाबाद में एक पोलिंग बूथ पर मतदान कर्मी की तबीयत खराब हो गई। ऑफिसर की ड्यूटी में तैनात शिक्षक की नाक से खून निकल आया। जिसके बाद आनन -फानन में इसका इलाज करवाया गया। 


दरअसल,  बिहार के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में  औरंगाबाद में बूथ संख्या 184 पर चुनाव ड्यूटी कर रहे एक पोलिंग ऑफिसर पर भयंकर गर्मी का असर हुआ। पी-1 की जिम्मेवारी निभा रहे गोपाल राम की नाक से अचानक ब्लीडिंग होने लगी। जिसके बाद इनका इलाज करवाया गया। फिलहाल इनके स्वास्थ्य में सुधार हो रही है। 


उधर, इसको लेकर तपूछने पर उन्होंने कहा कि पहले कभी उनके साथ ऐसा नहीं हुआ था, आज ही ऐसा हुआ है। उन्होंने बताया कि वह नबीनगर में मध्य विद्यालय शाहपुर में शिक्षक हैं। इधर शिक्षक की तबीयत बिगड़ने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई है, जिसके बाद वहां से रिजर्व में रखे गये किसी दूसरे चुनाव कर्मी को बूथ पर भेजा जा रहा है। 


बहरहाल मतदाताओं के साथ-साथ मतदान कर्मियों को गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ रही है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही गर्मी और हीट वेव को लेकर लोगों को सचेत रहने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मतदाताओं से खीरा, ककड़ी, तारबूज आदि का सेवन अधिक से अधिक करने को कहा है। इसके साथ ही मतदाताओं से गर्मी और लू से खुद को बचाते हुए लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।