ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: भाई की मौत की खबर सुन बेटे के साथ मायके जा रही थी महिला, सड़क हादसे में दोनों की हुई मौत

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार कार ने रौंद डाला जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

बिहार: भाई की मौत की खबर सुन बेटे के साथ मायके जा रही थी महिला, सड़क हादसे में दोनों की हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार कार ने रौंद डाला जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा हजारी बिगहा नहर रोड की है।


मृतक मां-बेटे की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के कतेया गांव निवासी विजय साव की 52 वर्षीय पत्नी बेबी देवी और 22 वर्षीय बेटे विक्रांत कुमार उर्फ वीरू के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बेबी देवी के भाई की मौत हो गई थी। भाई की मौत की खबर सुनकर बेबी देवी अपने बेटे वीरू के साथ बाइक पर सवार होकर भाई मायके जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों मां-बेटे को रौंद डाला। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों मां-बेटा को इलाज के लिए दाऊदनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बेबी देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल वीरू को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार कार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

टैग्स