ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार : लहरियाकट बाइकर्स ने ली महिला की जान, मोर्निंग वॉक से वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा

बिहार में इन दिनों सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में ताजा मा

बिहार : लहरियाकट बाइकर्स ने ली महिला की जान, मोर्निंग वॉक से वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार में इन दिनों सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक के बाद घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। वहीं घटना के बाद बाइक चालक फरार है।


मिली जानकारी के अनुसार, शहर के फारम के पास बाइक सवार ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस  हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई और इलाज के लिए बनारस ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि महिला मॉर्निंग वॉक कर के वापस घर लौट रही थी, तभी वह हादसे का शिकार हो गई। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान होम्योपैथी क्लीनिक संचालक प्रभात रंजन की पत्नी रूपा रंजन के रूप में की गई है। वह सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज स्थित अनुग्रह नगर मोहल्ले के वार्ड नंबर 31 में पति के साथ रहती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपा रंजन रोजाना की तरह शनिवार की सुबह भी मॉर्निंग वॉक करने गई हुई थी। टहल कर वापस अपने घर आ रही थी, तभी फारम के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित लहरियाकट बाइकर्स ने पीछे से टक्कर मार दी। 


बताया जा रहा है कि, इस घटना में महिला  गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए घायल महिला को बीएचयू ट्रामा सेंटर बनारस लेकर जा रहे थे लेकिन शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास ही उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने पोस्टमोर्टम के बाद लाश को उसके परिजनों को सौंप दिया है और बाइक चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 


इधर, इस घटना को लेकर नगर थाना प्रभारी पंकज सैनी ने कहा कि तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई थी। पोस्टमोर्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। बाइकर्स का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।