ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : भीषण रोड एक्सीडेंट में 2 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दो बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में क व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. स्थ

बिहार : भीषण रोड एक्सीडेंट में 2 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दो बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में क व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है.


घटना औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के लभरी मोड़ धावा नदी ईंट भट्ठा के पास हुई. मृतकों की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी रामप्रीत यादव के पुत्र दिनेश कुमार (28) और प्रेम बिगहा निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र पंकज यादव (26) के रूप में की गई है. वहीं, घायल शख्स की पहचान प्रेम बिगहा निवासी विनय सिंह के 18 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है. 


मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत की वजह से यह हादसा हुआ है. परिजनों ने बताया कि दिनेश कुमार अपने घर से बाइक पर सवार होकर रफीगंज सब्जी लेने जा रहा था. तभी दो लोग सामने से बाइक पर रफीगंज से अपने घर जा रहे थे. इसी बीच धावा मोड़ के पास दोनों की टक्कर हो गई. जिसमें दिनेश कुमार और पंकज यादव की मौत हो गई. वहीं, राजा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. 


स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं एक्सीडेंट की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 

टैग्स