ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

बिहार: बारात जाने के लिए घर से निकले थे दो दोस्त, भीषण सड़क हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत

AURANGABAD: औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बारात जाने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे, बीच रास्ते में सड़क हादसे के बाद दोनों

बिहार: बारात जाने के लिए घर से निकले थे दो दोस्त, भीषण सड़क हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बारात जाने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे, बीच रास्ते में सड़क हादसे के बाद दोनों बाइक समेत नहर में जा गिरे, जिससे दोनों की जान चली गई। घटना नबीनगर थाना क्षेत्र के नबीनगर सिचाई कॉलोनी स्थित बारा गांव के पास की है। दोनों झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


मृतकों की पहचान पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित खरडीहा गांव निवासी दूधेश्वर सिंह के 36 वर्षीय बेटे राजेश कुमार और देवनारायण सिंह के 30 वर्षीय बेटे हरेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश और हरेंद्र बाइक पर सवार होकर बारात जाने के लिए घर से निकले थे। दोनों को नबीनगर थाना क्षेत्र के पीढी गांव में जाना था। जैसे ही दोनों बारा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।


हादसे के बाद दोनों बाइक समेत नहर में जा गिरे, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे में मौत के शिकार हुए दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स