ब्रेकिंग
Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला

टीसी देने के बहाने घर पर बुलाकर छात्रा से बदसलूकी, डेयरी मिल्क चॉकलेट देकर मामले को दबाने की कोशिश, आरोपी टीचर की जमकर धुनाई

औरंगाबाद के उपहारा स्कूल में छात्रा ने शिक्षक पर टीसी देने के बहाने घर बुलाकर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी, पुलिस ने हिरासत में लिया।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

AURAGABAD: औरंगाबाद के गोह स्थित उपहारा आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के शिक्षक पर स्कूल की एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगाया है। स्कूल के शिक्षक राहुल पर छात्रा के साथ बदसलुकी करने का आरोप लगा है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ स्कूल में उमड़ी। गुस्साए लोगों ने उक्त टीचर की जमकर पिटाई कर दी। लोग आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया और अपने साथ थाने ले गये। 


मामला उपहारा थाना और उसी गांव का है। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि स्कूल के टीचर राहुल ने अपने घर पर टीसी लेने के लिए बुलाया था। स्कूल की मैडम तनुजा ने उसकी मां के मोबाइल पर कॉल करके यह कहा था कि राहुल सर के रूम पर आना जो भी करेंगे राहुल सर ही करेंगे। तुमको टीसी वही देंगे। जब वह उनके घर पर गई तब राहुल सर ने उसका हाथ पकड़ लिया। यह पीड़िता का कहना है। 


उसने यह भी बताया कि वह डर के मारे कांपने लगी तब राहुल सर कहने लगे कि हम हैं ना तुम चिंता क्यों करती हो? हम तुमको टीसी देंगे। फिर वो मुझे गले से लगाने लगे। जब हमने विरोध किया तब राहुल सर ने हाथ में डेयरी मिल्क चॉकलेट थमा दिया और कहने लगे की यह बात किसी को नहीं बताना। इस पर लड़की किसी तरह वहा से भाग निकली उसके बाद गांव के लोगों को बताया जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मास्टर साहब की पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों के चंगुल से आरोपी शिक्षक को निकाला और हिरासत में लिया।   


राहुल सर के घर से किसी तरह वह निकली और घर पहुंची। इस बात की जानकारी उसने अपने परिवारवालों को दी। उसके बाद स्कूल जाकर प्रिसिंपल और थाने में इसकी सूचना दी और उक्त टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई। लेकिन आरोपी टीचर पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी। इस मामले पर स्कूल के प्रिसिंपल का कहना है कि एक दिन और लड़की आई थी और जो बात आज कह रही है वही बात उस समय भी कह रही थी। वह टीसी के लिए आई थी। लेकिन हमें जानकारी नहीं थी कि इसको ब्लैकमेल किया जा रहा है। 


प्रिसिंपल ने कहा कि टीसी विद्यालय में मिलता है कि किसी के घर पर नहीं मिलता है। प्रिसिंपल ने ग्रामीणों से कहा कि अब आप लोग जो उचित समझे वह हम करेंगे। जबकि आरोपी टीचर राहुल का कहना है कि मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है। मैं बेकसूर हूं, इस तरह की कोई बात नहीं है। मुझे फंसाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी टीचर से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SHAMRAT

FirstBihar संवाददाता