ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

औरंगाबाद पुलिस लाइन में फैला कोरोना, दारोगा दंपत्ति सहित 11 लोग निकले पॉजिटिव

AURANGABAD : बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना के चेन अब लोगों को डराने लगे हैं. गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 250 से ज्यादा मामले सामने आए. तो वहीं औरंगबाद में 19 मामले सामने आए, जिसके बाद जिले मे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना के चेन अब लोगों को डराने लगे हैं. गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 250 से ज्यादा मामले सामने आए. तो वहीं औरंगबाद में 19 मामले सामने आए, जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है. 

कल मिले 19 लोगों में से 11 लोग पुलिस लाइन से मिले हैं . पुलिस लाइन में रहने वाले दारोगा दंपत्ति समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पुलिस लाइन के विधि व्यवस्था प्रभारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उनके साथ ही उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वहीं औरंगबाद में कोरोना से  मृतक दारोगा के संपर्क में आने वाले हसपुरा के दो लोगों का सैंपल गया था. इसमें एक चौकीदार और उनका बेटा शामिल है जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. 

औरंगाबाद में गुरुवार की देर शाम सात पुलिसकर्मियों की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके साथ ही पुलिस लाइन में संक्रमित लोगों की संख्या 11 पहुंच गई. इस बारे में  में एसपी दीपक वर्णवाल ने बताया कि बैरक से संबंधित लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. दो से तीन बैरक में संक्रमण फैलने की आशंका थी जिसको लेकर उसे सील किया गया है. वहां से बाहर निकलने पर पूरी तरह रोक है. पुलिस लाइन में कामकाज को नियंत्रित किया गया है. कंट्रोल रूम के एक पुलिसकर्मी के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मचा हुआ है.