ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

Bihar News: बिहार में कंटेनर से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत, चार घंटे तक जाम रहा NH

Bihar News: औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने NH-139 पर चार घंटे तक जाम लगाया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ NH-139 पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया।


मृतक की पहचान शाहपुर निवासी मोहित कुमार, पिता उमाशंकर प्रसाद, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहित अपने मामा के घर ओबरा थाना मुख्यालय स्थित गांव में पूजा समारोह में शामिल होने जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ।


दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल पर ही NH-139 को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। लगभग चार घंटे तक हाईवे पर दोनों ओर करीब पांच-पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


सूचना मिलते ही ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया गया। शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।


पुलिस ने दुर्घटनास्थल से कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल और घटनास्थल पर परिजन बिलखते नजर आए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता