ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

दुल्हन ले जा रही दूल्हे की कार में लगी आग, जानिए फिर क्या हुआ

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में औरंगाबाद-पलामू पथ पर बिजौली मोड़ से आगे स्थित उपेंद्र पेट्रोल पंप पर एक कार में अचानक आग लग गई. बता दें कि शादी के बाद लौट रहे

दुल्हन ले जा रही दूल्हे की कार में लगी आग, जानिए फिर क्या हुआ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में औरंगाबाद-पलामू पथ पर बिजौली मोड़ से आगे स्थित उपेंद्र पेट्रोल पंप पर एक कार में अचानक आग लग गई. बता दें कि शादी के बाद लौट रहे दूल्‍हा-दुल्‍हन उसमें सवार थे. देखते ही देखते आग की लपटें काफी तेज हो गई. दूल्हा दुल्हन को आनन-फानन में कार से उतारना पड़ा. इस कारण पंप पर अफरातफरी मच गई. हालांकि पंप कर्मियों ने हिम्‍मत दिखाते हुए किसी तरह कार को धक्का देकर पेट्रोल पंप से दूर किया वरना बड़ी घटना हो सकती थी.


आग की लपटें इतनी तेज थी कि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को भी आग पर काबू पाने में एक घंटे का समय लग गया. मिली जानकारी के मुताबिक कार नवीनगर के मझियावां गांव से दूल्‍हा-दुल्‍हन को  लेकर औरंगाबाद  लौट रही थी. कार में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे. पंप पर पेट्रोल लेने के लिए पहुंची कि बोनट के अंदर से धुआं निकलने लगा. 


वहीं धुआं देख कार चालक ने बोनट खोला तो अचानक आग लग गई. आग की लपटें देखकर अफरातफरी मच गई. आग लगने के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह कार को धकेल कर किनारे किया तब तक आग की लपटें और तेज हो गई. मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप पर उपलब्ध आग बुझाने वाले सिलेंडर से आग पर काबू नहीं हो पाया. अग्निशमन दल के पहुंचने पर आग बुझाई जा सकी. इस दौरान वहां काफी भीड़ उमड़ पड़ी.

टैग्स