ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नहर में गिरी, कई लोगों के मरने की आशंका

AURANGABAD : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नहर में जा गिरी है। आशंका जताई जा रही है कि स्कॉर्पियो में पांच से 6 लोग सवार थे और उनका कोई अता-

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

AURANGABAD : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नहर में जा गिरी है। आशंका जताई जा रही है कि स्कॉर्पियो में पांच से 6 लोग सवार थे और उनका कोई अता-पता नहीं है। यह हादसा ओबरा प्रखंड में हुआ है जहां नहर के रास्ते जा रही एक स्कॉर्पियो तेजपुरा लख के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने पहले एक युवक को टक्कर मारी और फिर संतुलन खोकर नहर में जा गिरी। 


हादसे के बाद तेज आवाज हुई जिसके कारण आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए स्कार्पियो ने जिस युवक को कुचला है उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान काराकाट थाना इलाके के सिकरिया गांव के रहने वाले 20 साल के मुकेश कुमार के तौर पर हुई है। नहर में स्कॉर्पियो के गिरने के बाद वहां शराब की बोतलें तैरने लगी। माना जा रहा है कि स्कॉर्पियो में शराब थी और उसके डूबने के बाद बोतल बाहर आ गए। घर में शराब की बोतल देखकर ग्रामीण उसे लूटने भी लगे। 


बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू में किया। दुर्घटना में मारे गए युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया और पुलिस से स्कॉर्पियो को निकालने और उसमें सवार लोगों की छानबीन करने में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता