ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

औरंगाबाद में स्कूल बस पलटी; 26 बच्चों को निकाला गया बाहर, 6 छात्र घायल

AURANGABAD: औरंगाबाद में स्कूल बस पलटने से अचानक अफरा-तफरी मच गयी। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए हैं जिसमें एक बच्चे का हालत गंभीर बतायी जा रही है। ग्रामीणों की मदद से बस में सवार

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में स्कूल बस पलटने से अचानक अफरा-तफरी मच गयी। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए हैं जिसमें एक बच्चे का हालत गंभीर बतायी जा रही है। ग्रामीणों की मदद से बस में सवार सभी 26 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 


घटना फेसर थाना क्षेत्र के उन्थू देवी मंदिर के पास की है । सभी घायलों को तत्काल औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां फिल्हाल सबों का इलाज चल रहा है । हालाकि चिकित्सकों के मुताबिक एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है । घायल छात्रों ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब देवी मंदिर के पास पहुंची बस एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और नहर के चाट में जा गिरी । 


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े और बस में सवार सभी 26 बच्चों को बाहर निकाला साथ ही घायल छात्रों को इलाज के लिये अस्पताल भी भेजा । इधर मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है ।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता