ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

औरंगाबाद में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने बरामद किया हथियारों का भंडार

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बिहार के औरंगाबाद में एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस ने छापेमारी करते हुए बड़ी संख्

औरंगाबाद में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने बरामद किया हथियारों का भंडार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बिहार के औरंगाबाद में एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस ने छापेमारी करते हुए बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस बरामद किये हैं. मौके पर एक की गिरफ्तारी भी की गई है.


जानकारी के अनुसार, बिहार के औरंगाबाद जिले अंतर्गत ओबरा थाना क्षेत्र के नोआव गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है. गन फैक्ट्री में हथियार बनाने वाले रोशन विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है.


बता दें कि, मंगलवार की सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी को अंजाम दिया गया. इस कार्रवाई में 3 थ्रीनट बंदूक, एक देसी कट्टा, एक अर्धनिर्मित देसी कट्टा, एक 12 बोर का अर्धनिर्मित देसी पुराना कट्टा, 35 की संख्या में लोहे से बना अर्धनिर्मित बंदूक का बैरल बरामद किया गया है.


जहां छापेमारी के दौरान 8 एमएम के दो जिंदा कारतूस, 12 बोर की एक कारतूस,7 खाली खोखा, 35 की संख्या में हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाला लोहे का स्प्रिंग, लोहे का एक ट्रिगर, यू आकार का 5 ट्रिगर गार्ड और साथ में हथियार बनाने में उपयोग होने वाला 2फ्रेम, 3 इजेक्टर, ग्रेंडर मशीन सहित अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं.


एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान रोशन विश्वकर्मा ने बताया कि वह कई साल से हथियार बनाने का काम कर रहा था. वह वर्ष 2012 में जेल भी जा चुका था. इस कार्रवाई में ओबरा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद, जिला सूचना इकाई के प्रभारी गुफरान अली, प्रणव कुमार, धामू कुमार गुप्ता ,विनय कुमार आदि शामिल थे.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता