ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

BIHAR: 19 करोड़ की लागत से औरंगाबाद में बनेगा अटल कला भवन, स्थानीय कलाकारों और युवाओं को मिलेगा मंच

औरंगाबाद में 19.73 करोड़ की लागत से अटल कला भवन का निर्माण होगा। यह भवन स्थानीय कलाकारों और युवाओं को मंच देगा तथा जिले की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान दिलाएगा।

बिहार
1973.26 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR: औरंगाबाद में 19 करोड़ की लागत से अटल कला भवन बनेगा। अटल कला भवन बन जाने से सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कलाकारों और युवाओं को मंच मिलेगा। इस बात की जानारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी। बताया कि इसके निर्माण के लिए 1973.26 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है। 


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि औरंगाबाद जिला मुख्यालय में अटल कला भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के कार्यान्वयन पर 1973.26 लाख यानि उन्नीस करोड़ तिहत्तर लाख छब्बीस हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अटल कला भवन का निर्माण होने से औरंगाबाद जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कलाकारों और युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि औरंगाबाद में उच्चस्तरीय कला भवन की स्थापना से ना केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा बल्कि बिहार की कला-संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ कला संस्कति को भी बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में औरंगाबाद में अटल कला भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यह परियोजना ना केवल जिले के स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देगी, बल्कि जिले को सांस्कृतिक पर्यटन मानचित्र पर भी एक विशेष पहचान दिलाएगी।BIHAR: 19 करोड़ की लागत से औरंगाबाद में बनेगा अटल कला भवन, स्थानीय कलाकारों और युवाओं को मिलेगा मंच

संबंधित खबरें