ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : गुप्ता धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो ट्रक से टकराई, 2 की स्पॉट डेथ, 6 घायल

AURANAGABAD : गुप्ता धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो ट्रक से टकार गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं सात गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसा औरंगाबाद

बिहार : गुप्ता धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो ट्रक से टकराई, 2 की स्पॉट डेथ, 6 घायल
Anamika
2 मिनट

AURANAGABAD : गुप्ता धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो ट्रक से टकार गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं सात गंभीर रुप से घायल हो गए. 

हादसा  औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास की है, जहां  ऑटो और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

मृतक की पहचान महुआ शहीद नाला पर निवासी नीरज कुमार सोनी और शाहपुर मुहल्ला निवासी सुदर्शन मेहता के बेटे नीरज मेहता के रूप में की गई है.  जबकि घायलों में  बिनोद, सूरज, रवि मेहता, राजेश मेहता, बराटपुर गढ़ के छोटू कुमार एवं संदीप मेहता शामिल हैं. 

बताया जाता है कि सभी लोग गुरुवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर गुप्ता धाम भगवान के दर्शन को गए हुए थे और वापसी के क्रम में इनकी ऑटो महाराणा प्रताप चौक के समीप ट्रक से टकरा गई.घटना शुक्रवार की सुबह तीन बजे की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया.  हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता