ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

BIHAR NEWS : पत्नी की गुस्से से नाराज पति ने बच्चों के साथ कर दिया बड़ा कांड, घर में मातम का माहौल

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिले में एक पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों का गला रेत दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से पत्न

BIHAR NEWS : पत्नी की गुस्से से नाराज पति ने बच्चों के साथ कर दिया बड़ा कांड, घर में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिले में एक पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों का गला रेत दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से पत्नी से उसका विवाद चल रहा था। उसी आक्रोश में उसने घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया। 


दरअसल, औरंगाबाद जिले में एक पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों का गला रेत दिया है। यह घटना जिला के मदनपुर संगत रोड की बताई जा रही है। इसका  कुछ दिनों से उसका विवाद पत्नी से चल रहा था। इसी को लेकर उसने अपनी दोनों नाबालिग बेटियों की हत्या करने का प्रयास किया। आरोपी इतना आक्रोश में था कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। 


यह घटना रविवार देर रात की है। जिले के संगत रोड निवासी बढ़नी राज सिंह के पुत्र सुमित सिंह उर्फ छोटू सिंह ने अपनी 7 वर्षीय बेटी अर्पिता कुमारी एवं 3 वर्षीय बेटी आराध्या कुमारी का गला चाकू से रेत दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मदनपुर थाना की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं प्रशिक्षु दरोगा पप्पू पासवान पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिसमें दोनों जख्मी हो गए। इस घटना में सुमित सिंह भी जख्मी हो गया। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में कराया गया। 


इधर,डॉक्टर कुमार जय ने नाबालिग लड़कियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सुमित को अपनी पत्नी से कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद में अपने दोनों नाबालिक बच्चियों का चाकू से गला रेत कर हत्या करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने पहुंचकर सुमित को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।