ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

58 साल के बीमार दारोगा की ड्यूटी क्वारंटाइन सेंटर में लगाई गई, कोरोना से मौत के बाद पुलिस मुख्यालय हरकत में आया

PATNA : औरंगाबाद में बिहार पुलिस से के दारोगा बीरेंद्र तिवारी की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बीरेंद्र तिवारी की उम्र 58 साल थी और कई बीमारियों से ग्रसित होने के बावजूद उनकी ड्यूटी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : औरंगाबाद में बिहार पुलिस से के दारोगा बीरेंद्र तिवारी की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बीरेंद्र तिवारी की उम्र 58 साल थी और कई बीमारियों से ग्रसित होने के बावजूद उनकी ड्यूटी क्वारंटाइन सेंटर में लगा दी गई थी। सरकार ने 55 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए स्पष्ट तौर पर गाइडलाइन जारी कर रखा है। पुलिस मुख्यालय ने अपने निर्देश में साफ कहा है कि 55 साल से ऊपर के पुलिस वालों की ड्यूटी कोरोना बीमारी से लड़ने वाले मोर्चों पर नहीं लगेगी बावजूद इसके दारोगा बीरेंद्र तिवारी की ड्यूटी क्वारंटाइन सेंटर में लगाई गई। 


दारोगा बीरेंद्र तिवारी की मौत शनिवार को हो गई थी और सोमवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार को यह खबर सामने आने के बाद औरंगाबाद से लेकर पुलिस मुख्यालय तक अफरा-तफरी मची रही। शूगर सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित दारोगा बीरेंद्र तिवारी को हसपुरा उच्च विद्यालय क्वॉरेंटाइन सेंटर में तैनात किया गया था हालांकि उनकी पोस्टिंग खुदवां थाने में थी। बीरेंद्र तिवारी बक्सर के बैरी गांव के रहने वाले थे। 


58 साल के दारोगा बीरेंद्र तिवारी की ड्यूटी किन परिस्थितियों में क्वारंटाइन सेंटर में लगाई गई इसे लेकर पुलिस मुख्यालय अब औरंगाबाद एसपी को शो कॉज करने की तैयारी में है। पुलिस मुख्यालय इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है और दारोगा की ड्यूटी को लेकर अब औरंगाबाद एसपी से वह पूछताछ करेगा।

टैग्स