ब्रेकिंग
कटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोली

औरंगाबाद में वज्रपात से 3 की मौत: 2 किशोर और एक बुजुर्ग ने तोड़ा दम, पशु चराने के दौरान हादसा, बिहार में अब तक 5 की मौत

AURANGABAD: बिहार में आज 5 लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी है। औरंगाबाद में वज्रपात से तीन लोगों की एक साथ मौत हो गयी है। गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के ब

 औरंगाबाद में वज्रपात से 3 की मौत: 2 किशोर और एक बुजुर्ग ने तोड़ा दम, पशु चराने के दौरान हादसा, बिहार में अब तक 5 की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: बिहार में आज 5 लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी है। औरंगाबाद में वज्रपात से तीन लोगों की एक साथ मौत हो गयी है। गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में आज देर शाम ठनका गिरने से यह हादसा हुआ। 


बिहार में आज वज्रपात से 5 लोगों की मौत हो गयी है। सासाराम में वज्रपात से एक किसान की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर का है जहां बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वही बेतिया में भी एक किसान की मौत हो गयी है। वे उस वक्त खेत में काम कर रहे थे। जबकि औरंगाबाद में वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की एक साथ मौत हो गयी है। 


सासाराम में मृतक की पहचान कंचनपुर निवासी भगवान राम के रूप में हुई है। वहीं सुरेश साह भी इस दौरान बुरी तरह से झुलस गये। घायलावस्था में उन्हें सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


वही बेतिया में भी वज्रपात की चपेट में आने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी है। बेतिया के नौतन प्रखंड क्षेत्र के शिवराजपुर के बंगला सरेह में रविवार की दोपहर खेत में काम कर रहे एक किसान की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। किसान की पहचान शिवराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी राजवंशी बैठा पच्चपन वर्ष के रूप में हुई है। 


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है। मुखिया लालबाबू मिश्रा ने बताया कि रविवार की दोपहर शिवराजपुर सरेह में किसान अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवा चलने लगी और बिजली चमकने लगी। इस दौरान अचानक किसान के ऊपर ठनका गिर गया। जिससे किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता