ब्रेकिंग
बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीर

औरंगाबाद में दो गांवों का तीन किलोमीटर एरिया सील, DM ने घर तक जरूरी सामान पहुंचाने का दिया निर्देश

AURANGABAD : औरंगाबाद में कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों के मिलने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिले के दो गांवों के 3 किलोमीटर एरिया को सील कर दिया गया है। वहीं कान्

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद में कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों के मिलने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिले के दो गांवों के 3 किलोमीटर एरिया को  सील कर दिया गया है। वहीं कान्टैक्ट टेस्टिंग कर 23 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है जबकि अन्य लोगों की खोज में प्रशासन की टीम जुटी हुई है। 


ग्रीन जोन में चल रहे औरंगाबाद जिले में जैसे ही दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने की खबर जिला प्रशासन को लगी तो प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गयी । आनन फानन रातों रात दोनों मरीजों के कुल 21 परिजनों को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें शहर के  एक होटल स्थित क्वेरान्टाईन सेन्टर में भेज दिया । साथ ही मेडिकल टीम ने उन सबों को सैम्पल भी लिया जिसे जांच के लिये पटना भेज दिया गया है । इसके अलावा एक मरीज के संपर्क में आनेवाले दो और लोगों को भी क्वारेंटाइन किया गया है ।


डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि गांवों को सील करने के साथ साथ पूरे इलाके का सैनिटाइजेशन भी कराया गया है।मेडिकल टीम भेजकर डोर टू डोर सर्वे का काम भी चल रहा है । उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों से घरों में रहने की अपील करते हुये कहा कि जरूरत की सभी चीजें उन्हें जिला प्रशासन उनके घरों तक पहुंचायेगी । ऐसे में उन्हें किसी भी तरीके से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है ।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता