ब्रेकिंग
चिकन पुलाव के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बगहा में युवक की गोली मारकर हत्याभ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: घूस लेते पकड़ा गया तकनीकी सहायक बर्खास्तबिहार में 9 हजार रुपये में बनता है मृत्यु प्रमाण पत्र!..पंचायत सचिव पर ONLINE घूस लेने का आरोप बिहार के दो IAS अधिकारी केंद्र में तैनात, बंदना प्रेयषी और अनुपम कुमार दिल्ली के लिए रिलीवचिकन पुलाव के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बगहा में युवक की गोली मारकर हत्याभ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: घूस लेते पकड़ा गया तकनीकी सहायक बर्खास्तबिहार में 9 हजार रुपये में बनता है मृत्यु प्रमाण पत्र!..पंचायत सचिव पर ONLINE घूस लेने का आरोप बिहार के दो IAS अधिकारी केंद्र में तैनात, बंदना प्रेयषी और अनुपम कुमार दिल्ली के लिए रिलीव

बारात से कुछ घंटे पहले चली गोली: बेटे की शादी से पहले पिता को निशाना, खुशियां मातम में बदलीं

Bihar Crime News: जिस घर में कुछ ही घंटों बाद शहनाई बजने वाली थी, वहां अचानक गोलियों की आवाज ने सब कुछ बदल दिया। आखिर बेटे की बारात से ठीक पहले पिता को क्यों बनाया गया निशाना? यह वारदात पूरे इलाके में सनसनी...

बारात से कुछ घंटे पहले चली गोली: बेटे की शादी से पहले पिता को निशाना, खुशियां मातम में बदलीं
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं। कुटुंबा प्रखंड के रसोइया गांव के पास सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बेटे की बारात निकलने से कुछ घंटे पहले ही उसके पिता को अपराधियों ने गोली मार दी।


शादी की तैयारी के बीच हुआ हमला

मिली जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान सुनील पांडे उर्फ अरुण पांडे के रूप में हुई है, जो पटना में लैब का व्यवसाय करते हैं। उनके बेटे रामकुमार पांडे की शादी पटना जिले के विक्रम थाना क्षेत्र के बलियारी गांव में तय थी। सोमवार दोपहर बारात निकलनी थी और घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं।


इसी बीच सुनील पांडे अपने भाई प्रमोद पांडे के साथ दूल्हे का सेहरा और अन्य जरूरी सामान खरीदने बाजार गए थे। खरीदारी के बाद दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे।


रास्ते में घात लगाकर हमला

जब वे दधपा और रसोइया गांव के बीच पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें ओवरटेक कर रोका। कार सवार अपराधियों ने बिना देर किए सुनील पांडे पर फायरिंग कर दी। गोली उनके नाक के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।


पहले भी मिली थी धमकी

अस्पताल में इलाज के दौरान सुनील पांडे ने बताया कि जिस जगह पर उनके बेटे की शादी तय हुई थी, वहां शादी नहीं करने की पहले भी धमकी मिल चुकी थी। ऐसे में इस हमले को उसी धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने और उनके भाई ने हमलावरों की पहचान करने से इनकार किया है।


बारात पर लगा ब्रेक, घर में पसरा सन्नाटा

इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। जिस घर में शादी की शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद फिलहाल बारात को रोक दिया गया है।


पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Ramakant kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें