ब्रेकिंग
‘छात्रों की हर बात सुनी जाएगी’… आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासनFacebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्य‘छात्रों की हर बात सुनी जाएगी’… आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासनFacebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्य

औरंगाबाद: शादी के बाद घर लौट रहे थे वर-वधू, तभी कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा पलटी, हादसे में ड्राइवर की मौत...

AURANGABAD: अनियंत्रित कार के गड्ढे में पलटने से कार सवार ड्राइवर की हादसे में मौत हो गयी। घटना रफीगंज के बनाही मोड़ पर उस वक्त हुई जब वर-वधू की गाड़ी को लेकर ड्राइवर जा रहा थ

औरंगाबाद: शादी के बाद घर लौट रहे थे वर-वधू, तभी कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा पलटी, हादसे में ड्राइवर की मौत...
Santosh Singh
2 मिनट

AURANGABAD: अनियंत्रित कार के गड्ढे में पलटने से कार सवार ड्राइवर की हादसे में मौत हो गयी। घटना रफीगंज के बनाही मोड़ पर उस वक्त हुई जब वर-वधू की गाड़ी को लेकर ड्राइवर जा रहा था तभी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में वर-वधू और बच्ची भी घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। 


सड़क हादसे में कार के ड्राइवर की मौत के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को मुआवजा दिए जाने की मांग की और सड़क को जाम कर दिया। मौके पर आई पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया। जबकि घायल वर-वधू और एक बच्ची को निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टर की माने तो अब तीनों खतरे से बाहर हैंं।



बताया जाता है कि शुक्रवार को इटार गांव से बारात बक्सर गांव स्थित किशोरी यादव के घर गई थी। शादी के बाद लौटने के क्रम में शनिवार को बनाही मोड़ के पास अनियंत्रित होने से कार गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में ईटार गांव के ड्राइवर धर्मेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दुल्‍हा-दुल्‍हन और कार में सवार एक बच्‍‍‍‍ची घायल हो गयी।कार का रजिस्ट्रेशन संख्या- बीआर 26 आर/1570 है जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता