ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

प्रेमी-युगल को पकड़ने गई पुलिस वैन पर लोगों ने किया पथराव, प्रेमी फरार प्रेमिका बरामद

जमुई में पुलिस की वैन पर पथराव किया गया है। सूचना मिलने पर शेखपुरा और बरहट थाने की पुलिस प्रेमी युगल को पकड़ने पहुंची थी। पुलिस की टीम को देख लड़का फरार हो गया लेकिन लड़की को बरामद कर लिया गया।

BIHAR POLICE
पुलिस पर हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: घर से फरार प्रेमी-युगल को बरामद करने के लिए पहुंची शेखपुरा और बरहट पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। घटना सोमवार की देर शाम की है। पथराव की इस घटना में बरहट पुलिस की गश्ती गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पथराव करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


बताया जाता है कि शेखपुरा पुलिस और बरहट पुलिस जब प्रेमी-युगल को बरामद करने थाना क्षेत्र के लखैय पंचायत के भंडरा गांव पहुचीं थी तब पुलिस को देख प्रेमी मौके से भाग निकला।जबकि प्रेमिका को बरामद किया गया। बताया जाता है कि जिस समय प्रेमिका को पुलिस गाड़ी से लेकर जाने लगी तब चलती गाड़ी पर गांव के महिलाएं, बच्चों और पुरूषों ने सड़क निर्माण को लेकर रखे पत्थर को उठाकर पुलिस की वाहन पर फेंकना शुरू कर दिया।


 हालांकि इस पत्थरबाजी में किसी भी पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। इधर बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि पत्थरबाजी कर रहे दो लोगों को हिरासत में लिया गया है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बरामद लड़की को परिजनों के हवाले किया जाएगा। वही फरार युवक को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता