ब्रेकिंग
Patliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामा

अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत

अरवल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बिहार न्यूज
हादसे में 8 लोग घायल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

ARWAL: अरवल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही 8 लोग बुरी तरह घायल हो गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल  पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खभैनी मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग139 पर रविवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब शिव गुरु महोत्सव के तहत आयोजित भव्य शिव चर्चा कार्यक्रम से लौट रहे श्रद्धालु एक ऑटो में सवार होकर अपने-अपने गांव जा रहे थे। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को मधुबन खेल मैदान में शिव गुरु महोत्सव के अंतर्गत भव्य शिव चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 


कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करीब दस श्रद्धालु एक ऑटो में सवार होकर मेहंदिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों की ओर लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो सदर थाना क्षेत्र के खभैनी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग–139 पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ऑटो में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर  कुछ दूर  जा गिरे।इस हादसे में मेहंदिया थाना क्षेत्र के रामपुर कोनी गांव निवासी कलावती देवी (पति– शुक्र यादव) और सोना देवी (पति– बाबूलाल यादव) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।


घायलों में गुड़िया देवी (पति– धर्मेंद्र पासवान), सविता देवी (पति– सीताराम पासवान) और दशावती देवी (पति– सूरदयाल पासवान), सभी पहलेजा गांव (मेहंदिया थाना क्षेत्र) की निवासी हैं। वहीं रामपुर कोनी गांव के धीरेंद्र कुमार (पिता– राजेंद्र सिंह), रूनी देवी (पति– धनकेश्वर रजक), रीना देवी (पति– संजय रजक) और शांति देवी घायल हुई हैं। इसके अतिरिक्त इस्माइलपुर गांव निवासी प्रहलाद शाह (पिता– रामध्यान साहू) भी हादसे में जख्मी हुए हैं।


सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, अरवल लाया गया, जहां पांच घायलों का इलाज जारी है। तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में अरवल के एसडीओ संजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है और आठ लोग घायल हैं। प्रशासन द्वारा घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। घटना के बाद मृतकों के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता