ब्रेकिंग
समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ? ✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ?

अरवल पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ 2 धंधेबाज गिरफ्तार, 5.84 लाख कैश भी बरामद

अरवल पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में 2 धंधेबाज अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार। मौके से 5.84 लाख कैश, हथियार और कारतूस बरामद।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल पुलिस ने एसटीएफ की मदद से अवैध हथियार कारोबार का पर्दाफाश किया है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरेंज कुमार उर्फ टुनटुन शर्मा (पिता– महेंद्र शर्मा, ग्राम–बिथरा, थाना–मानिकपुर, जिला–अरवल) हथियार और कारतूस की खरीद-बिक्री करता है। 


मिली सूचना के आधार पर जब पुलिस ने उसे थाने पर लाकर पूछताछ की। तब अरेंज कुमार ने बताया कि वह औरंगाबाद के पौथू थाना क्षेत्र के लत्ता गांव के रहने वाले नागेन्द्र शर्मा के बेटे रविरंजन कुमार को कारतूस देने वाला था। उसने यह भी बताया कि अवैध कारोबार से अर्जित रकम उसके घर के ट्रंक में रखा हुआ है।


डीएसपी कृति कमल ने जानकारी दी कि आरोपी की निशानदेही पर छापेमारी की गई। जांच में अरेंज कुमार के घर से 5,84,500 रुपये नकद (500 रुपये के 1067 नोट, 200 रुपये के 244 नोट, और 100 रुपये के 22 नोट), एक हॉकी बंदूक का बट और बॉडी, 7.65 मिमी के 99 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक मेमोरी कार्ड और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई।


इसके बाद एसटीएफ की मदद से माँझियावाँ मोड़ पर घेराबंदी कर रविरंजन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध हथियार और कारतूस की खरीद-बिक्री में संलिप्त थे। बरामद नकदी भी इसी गैरकानूनी कारोबार से अर्जित की गई है।इस कार्रवाई से अरवल पुलिस ने अवैध हथियार व्यापार पर बड़ी सफलता हासिल की है और सुरक्षा बलों की तत्परता का परिचय दिया है।

टैग्स