ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

सड़क हादसे में कलेर के मनरेगा पीओ की दर्दनाक मौत, पटना से अरवल जाने के दौरान नहर में पलटी कार

ARWAL: अरवल में एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में कलेर के मनरेगा पीओ की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना भेड़रिया इंग्लिश नहर रोड के पास हुई। मृतक की पहचान पटना के

सड़क हादसे में कलेर के मनरेगा पीओ की दर्दनाक मौत, पटना से अरवल जाने के दौरान नहर में पलटी कार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल में एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में कलेर के मनरेगा पीओ की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना भेड़रिया इंग्लिश नहर रोड के पास हुई। मृतक की पहचान पटना के फुलवारीशरीफ निवासी अनिरुद्ध प्रसाद वर्मा के पुत्र संजीव कुमार वर्मा के रूप में हुई है। जो कलेर मनरेगा कार्यालय में पीओ के पद पर तैनात थे। 


वो अपनी कार से पटना से अरवल जा रहे थे। उन्हें जिला स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शरीक होना था लेकिन कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व ही उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरे नहर में जा गिरी। पानी में डूबने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए अरवल भेजा। 


घटना की जानकारी मिलते ही अरवल डीएम वर्षा सिंह सदर अस्पताल पहुंचीं जहां पूरी घटना की जानकारी ली। इस हादसे के बाद समाहरणालय सभागार में शोकसभा रखी गयी। जिसमें डीएम वर्षा सिंह,जहानाबाद पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी,अरवल विधायक महानंद सिंह,जिले के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए |सड़क हादसे में कलेर के मनरेगा पीओ की दर्दनाक मौत, पटना से अरवल जाने के दौरान नहर में पलटी कारसड़क हादसे में कलेर के मनरेगा पीओ की दर्दनाक मौत, पटना से अरवल जाने के दौरान नहर में पलटी कार

सड़क हादसे में कलेर के मनरेगा पीओ की दर्दनाक मौत, पटना से अरवल जाने के दौरान नहर में पलटी कार

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता