ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पिकअप वैन के पलटने से दो मासूम की दर्दनाक मौत, कई लोग बुरी तरह घायल, शादी में शामिल होकर घर लौटने के दौरान हादसा

ARWAL: अरवल में पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई । इस हादसे में दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना शहर तेलपा करपी पथ पर चैनपुर गांव के समीप हुई है। सड़क दुर्घट

पिकअप वैन के पलटने से दो मासूम की दर्दनाक मौत, कई लोग बुरी तरह घायल, शादी में शामिल होकर घर लौटने के दौरान हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल में पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई । इस हादसे में दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना  शहर तेलपा करपी पथ पर चैनपुर गांव के समीप हुई है। सड़क दुर्घटना में 5 वर्षीय सूरज कुमार और 9 वर्षीय संजीत कुमार की मौत हो गई है। जबकि पिकअपर पर सवार 20 अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जाता है कि कुर्था थाना क्षेत्र के कोदमरई गांव निवासी छोटन पासवान की शादी औरंगाबाद जिले के देवकुंड स्थित बाबा दूधेश्वर नाथ धाम में थी। जिसमें शामिल होने के लिए लोग पिकअप वैन पर सवार होकर गये थे। शादी के बाद बुधवार को पिकअप से सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। तभी इसी बीच अचानक चैनपुर गांव के पास चालक ने गाड़ी से संतुलन खो दिया और गाड़ी सड़क के किनारे पलट गई। 


सूचना मिलते ही शहर तेलपा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहर तेलपा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने 5 वर्षीय बच्चा सूरज कुमार को मृत घोषित कर दिया है। इसके बाद गंभीर रूप से जख्मी आधा दर्जन लोगों को सदर अस्पताल अरवल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान 9 वर्षीय संजीत कुमार की भी मौत हो गई। 


पिकअप वैन पर महिला और पुरुष मिलाकर कुल 20 लोग सवार थे। हादसे में पिकअप वैन सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। अन्य जख्मी लोगों की चिकित्सा सदर अस्पताल एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। कुछ और लोगों की स्थिति गंभीर है जिन्हें विशेष चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है। इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता