ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

कुएं में गिरने से दो जुड़वां भाइयों की मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा

ARWAL: अरवल में दो जुड़वां भाईयों की मौत कुएं में गिरने से हो गयी है। कुएं में भरे पानी में डूबने से दो जुड़वां भाइयों की जान चली गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा

कुएं में गिरने से दो जुड़वां भाइयों की मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल में दो जुड़वां भाईयों की मौत कुएं में गिरने से हो गयी है। कुएं में भरे पानी में डूबने से दो जुड़वां भाइयों की जान चली गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव की है।


 मिली जानकारी के अनुसार प्रयाग चौधरी के दो 5 वर्षीय जुड़वा बेटे आयुष कुमार और पीयूष कुमार अपने घर के पिछवाड़े में खेल रहा था। वहीं पर जमीन के समानांतर एक पुराना कुआं है। जिसमें दोनों खेलते-खेलते कुआं में गिर पड़ा और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। कुएं में गिरने के दौरान ही वर्षा होने लगी। बारिश होने के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकले। जिसके कारण दोनों बच्चों ने कुएं में दम तोड़ दिया। 


जब दोनों बच्चों पर मां की नजर नहीं पड़ी तो वो दोनों को तलाशने लगी लेकिन दोनों में से किसी का पता नहीं चल सका। पूरा परिवार आयुष और पीयूष की खोजबीन करने लगा तभी घर के पीछे के कुएं में झांका गया तो दोनों बच्चे उसमें मृत पाए गये। जिसके बाद दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। माता-पिता और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता