ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

दुर्गा पूजा के मेला में चाट-समोसा खाने से बाप-बेटे की की मौत, कई लोग बीमार

ARWAL : खबर अरवल से है, जहां दुर्गा पूजा के मेला में खराब चाट-समोसा खाने से एक ही परिवार को दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग बीमार बताए जा रहे हैं। घटना करपी थाना क्षेत्र के रोहाई

दुर्गा पूजा के मेला में चाट-समोसा खाने से बाप-बेटे की की मौत, कई लोग बीमार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARWAL : खबर अरवल से है, जहां दुर्गा पूजा के मेला में खराब चाट-समोसा खाने से एक ही परिवार को दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग बीमार बताए जा रहे हैं। घटना करपी थाना क्षेत्र के रोहाई गांव की है। यहां मेला में लगाए गे दुकानों में खराब खाना खाने से 15 लोग बीमार हो गए। सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बाप-बेटे की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बीमार लोगों में कई बच्चे और महिला-पुरुष शामिल हैं।


बताया जा रहा है कि बीमार सभी लोग करपी थाना क्षेत्र के केश्वर बिगहा, बाजीतपुर और बारा गांव के रहने वाले हैं। सभी दुर्गा पूजा में मेला घूमने के लिए गए थे इस दौरान रेडी वाले के पास मिठाई और ब्रेड खाई थी जिसके बाद वे लोग मेला घूम कर घर चले गए अचानक रात्रि में उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है। वहीं इटावा गांव निवासी बाबूलाल भीम और उसके पुत्र गौतम कुमार की फूड प्वाइजनिंग से मौत हो गई है। सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने बताया कि 24 घंटे के अंदर सभी को रिकवर कर लिया जाएगा।


सदर अस्पताल में इटावा गांव निवासी लालबाबू बिंद की फूड प्वाइजनिंग से पहले ही मौत हो गई थी उसके बाद उनके पुत्र गौतम कुमार की मौत हो गई हालांकि सदर अस्पताल के डॉक्टर इस मामले में लीपापोती कर रहे हैं और फूड प्वाइजनिंग से मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। अस्पताल उपाधीक्षक का कहना है कि सांस रुकने से इसकी मौत हुई है हालांकि अब तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और ना ही सांस की कोई बीमारी अस्पष्ट हो पाई है फिलहाल अस्पताल के डॉक्टरों की भी लापरवाही सामने आई है जिसके वजह से अस्पताल के डॉक्टर और अस्पताल उपाधीक्षक लीपापोती में जुट गए हैं।

टैग्स