ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

डाकघर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कागजात समेत लाखों का समान जलकर हुआ ख़ाक

ARWAL : बिहार के अरवल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अरवल पोस्ट ऑफिस में बिजली की शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से कई सामान जल कर खाक हो गया। घटना के बाद मौके पर

डाकघर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कागजात समेत लाखों का समान जलकर हुआ ख़ाक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARWAL : बिहार के अरवल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अरवल पोस्ट ऑफिस में बिजली की शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से कई सामान जल कर खाक हो गया। घटना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पाया। लेकिन आग इतना भयानक थी कि पोस्ट ऑफिस के कई महत्वपूर्ण कागजात समेत कंप्यूटर जलकर नष्ट हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पोस्ट ऑफिस में बिजली नहीं थी। उसके बाद देर रात बिजली ठीक किया गया। इसके बाद सभी कर्मचारी अपने अपने घर चले गए और उसके बाद देर रात पोस्ट ऑफिस में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके बाद सुबह आसपास के ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।


उधर, इस जानकारी मिलने के बाद डीएम वर्षा सिंह डाकघर पहुंच पूरी घटना का निरिक्षण किया है। इसके साथ ही  जिला अग्निशमन पदाधिकारी रेशमी सिंह भी पहुंचकर मामले की आकलन में लगी हुई है। फिलहाल, आगे लगने से कितना नुकसान हुआ है इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।