ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अरवल जिले के सभी सीमा सील, कोरोना खतरे को देखते हुए लिया गया फैसला

ARAWAL: डीएम रवि शंकर चौधरी के आदेश पर जिला के सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है. सभी सीमा पर दंडाधिकारियों को प्रातिनियुक्त कर दिया गया है. सभी प्रातिनियुक्त दंडाधिकारियों के

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

ARAWAL: डीएम रवि शंकर चौधरी के आदेश पर जिला के सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है. सभी सीमा पर दंडाधिकारियों को प्रातिनियुक्त कर दिया गया है. सभी प्रातिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ डीएम और एसपी ने समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.


इनको मिलेगी राहत

लॉकडाउन में 12 सेवाएं निजी क्षेत्र में कार्य चिकित्सा सेवा, दूरसंचार सेवा,  बैंकिंग एवं सेवा, डेयरी एवं डेयरी से संबंधित प्रतिष्ठान, किराना प्रतिष्ठान,   फल सब्जी की दुकान,   दवा की दुकान, सर्जिकल आइटम्स,   पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस एजेंसी, पोस्ट ऑफिस एवं कोरियर सेवाएं ही चालू रहेंगे. इन सेवाओं को लॉकडाउन इससे बाहर रखा गया है. सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा मास्क और सेनिटाइजर देकर सील सीमाओं पर ड्यूटी करने के लिए भेजा गया.

11 सीमा सील किया गया 

जिले में 11 सीमाओं को सील किया गया है. जिसमें एनएच 139 अरवल पटना सीमा कोरियम चौकी के समीप, भोजपुर जिला के सीमा सहार पुल,   मेहंदिया हसपुरा औरंगाबाद सीमा,  अरवल औरंगाबाद सीमा पर एनएच 139 ठाकुर बीघा औरंगाबाद अरवल सीमा पर,  एचएस 69 औरंगाबाद अरवल सीमा पर उपहारा के पास,  अरवल जहानाबाद सीमा एनएच 110 किंजर अरवल पटना सीमा,  एचएस 68 पर कुर्था शकूराबाद जहानाबाद सीमा पर,  मानिकपुर अरवल गया सीमा पर और इमामगंज के समीप सीमाओं को सील किया गया है. सभी जगह सील किए गए सीमाओं पर बैरियर भी लगाया गया है. डीएम एसपी के द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कोई भी सीमा में प्रवेश करने का प्रयास करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार करें. चाहे कोई भी हो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.


टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Nishikant

FirstBihar संवाददाता