ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : पइन में डूबने से दो स्कूली बच्चों की मौत, इलाके में मातम का माहौल

PATNA : बिहार के अरवल से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सोनभद्र बंशी के सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के खडासीन गांव में सूर्य मंदिर घाट पर पइन में डूबने से दो बच्चे

बिहार : पइन में डूबने से दो स्कूली बच्चों की मौत, इलाके में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के अरवल से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सोनभद्र बंशी के सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के खडासीन गांव में सूर्य मंदिर घाट पर पइन में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान  फैजल आलम पिता मंसूर अंसारी एवं फैजल अंसारी पिता ऐनुल अंसारी के रूप में हुई है। इन दोनों की स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब कर मौत हो गयी। 


मिली जानकारी के अनुसार, सूर्य मंदिर घाट के आस पास जानवर चरा रहे लोगों ने सुर्यमंदिर किनारे पानी में दो बच्चा को स्नान करने के दौरान डूबते देखा। जिसके बाद आसपास के लोगों को पुकार लगाई फिर  परिजन एवं ग्रामीण पइन के पास पहुंचे एवं बच्चा को गहरे पानी से निकाल कर नजदीकी अस्पताल पहंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया।


बताया जा रहा है कि, एक साथ गांव में दो बच्चे के मरने से पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना शहर तेलपा ओपी थानाध्यक्ष को दी गई। वहीं, मध्य विद्यालय खड़ासीन के छठा एवं सातवां क्लास के दो छात्र की मौत पर अखिल भारतीय छात्र संघ के जिला सचिव राकेश राही ने सरकार से उचित मुआवजा को मांग की है। जबकि परिजन से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। वहीं पंचायत के मुखिया रविशंकर कुमार ने परिजन को सांत्वना देते हुए ढांढस बढ़ाया।