ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बिहार में आसमान से गिरी आफत, वज्रपात की चपेट में आने से महिला समेत 3 की मौत

ARWAL : बिहार के अरवल जिले के सोनभद्र, नदौरा तथा पिंजरावां में रविवार को ठनका की चपेट में आने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य किसान झुलस गया। मृतकों में बंसी

बिहार में आसमान से गिरी आफत, वज्रपात की चपेट में आने से महिला समेत 3 की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARWAL : बिहार के अरवल जिले के सोनभद्र, नदौरा तथा पिंजरावां में रविवार को ठनका की चपेट में आने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य किसान झुलस गया। मृतकों में बंसी थाना क्षेत्र के सोनभद्र गांव के प्रमोद रजक, पिंजराव गांव के राजेश कुमार और नदौरा गांव की प्रियंका देवी का नाम शामिल है। 


मिली जानकारी के मुताबिक कुर्था थाना क्षेत्र के नदौरा गांव निवासी रंजीत कुमार की 28 बर्षीय धर्मपत्नी प्रियंका देवी व थाना क्षेत्र के पिंजरामा पंचायत के पिंजरामा टोला अंतर्गत पुरवारी बाध गांव निवासी विजय यादव के 24 वर्षीय पुत्र राजेश यादव की मौत वज्रपात से हो गई। परिजनों ने बताया कि खेत में काम कर रहे थे तभी अचानक बारिश के बाद हुए बज्रपात में खेत में ही अचेता अवस्था में गिर पड़े। जिन्हें आनन-फानन में परिजनों ने कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दी। 


प्रमोद रजक और पिंटू खेत में काम कर लौट रहे थे। दोनों सड़क पर पहुंचने के बाद सोनभद्र गांव की ओर आ रहे थे। इसी बीच गैस एजेंसी के 100 मीटर पहले ठनका गिरा। दोनों युवक सड़क से दूर जा गिरें। आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे तथा दोनों को सोनभद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्रमोद रजक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि पिंटू उर्फ पिंकू साह को प्रारंभिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। इसकी सूचना बंसी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही बंसी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेजा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।